25.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई कर हटाया सारे पदों से

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

जैसे जैसे इलेक्शन करीब आ रहे है चुनावी जंग तेज़ी होती जा रही है आज एक बड़ी खबर उत्तराखंड कांग्रेस से सामने आ रही है की कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा झटका दिया है जी हां दरअसल उन्हें पार्टी के तमाम पदों से हटाया गया है

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं, इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।

- Advertisement -

दरअसल मामला पूरा ये है की किशोर उपाध्याय काफी समय से पार्टी के ही नेताओं के बयानों को काट रहे थे और उनकी काट करते आ रहे थे ज्यादातर उनके बयान पूर्व सीएम हरीश रावत के बयानों के बारे में होते है और वो उलटा ही बोलते थे इतना ही नहीं इसके साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं भी उठ रही थी।

इतना ही नहीं वह रात के अंधेरे में बीजेपी के कई नेताओं से मिलने भी जाते थे। ऐसे में कांग्रेस ने इन सब चीज़ो को देखते हुए उनके खिलाफ ये सख्त कदम उठाया है।

आज ही कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव से संबंधित ससभी मितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही क‍िशोर उपाध्‍याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस की सरकार के खिलाफ मुहिम को कमजोर करने का आरोप भी लगाया गया है।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This