यूक्रेन और रूस के बीच लगातार बिगड़ते हालात को मद्यनजर रखते हुए यूक्रेन में रह रहे लोग बहुत ही सहमे हुए नज़र आ रहे है। ऐसे में दूसरे देशो से यूक्रेन पंहुचे तमाम लोग वहां जाकर फंस चुके है और वापिस अपने देश लौटने में असमर्थ है। बात की जाए भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून की तो यहाँ से भी तमाम छात्र-छात्राएं यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में पढाई करने के लिए गए हुए थे लेकिन अब लगातार यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते विवाद की खबरों ने उन्हें वापिस अपने देश लौट आने पर मजबूर कर दिया है। लेकिन पर्याप्त हवाई सुविधा उपलब्ध न होने के कारण बच्चे अपने घर लौट आने में असमर्थ हो रहे है। इस बात से बच्चो के परिजन बहुत ही चिंताजनक स्थिति में देखे जा रहे है और लगातार केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे है की वह उनके बच्चो को सही सलामात अपने शहर पहुंचा दे।
जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। मुख्यमंत्री से पूरी बात साझा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्रालय ने यह आश्वासन दिया कि यूक्रेन में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं और नागरिको को सुरक्षित भारत वापिस लाया जाएगा। और साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय नागरिको को यूक्रेन से भारत वापिस लाने का अभियान शुरू कर दिया है और साथ ही उत्तराखंड राज्य के नागरिको की लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।