25.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

प्रदेशभर में रक्त की कमी नही होने देंगे, लगायेंगे 26 ब्लड डोनेशन कैंप – भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

देहरादून- कोरोनाकाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने “सेवा ही संगठन” है के अंतर्गत काफी सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया. जहाँ एक तरफ संगठन के लोगो ने अगली पंक्ति में खड़े होकर कोरोना पीड़ितों की मदद की वहीँ आगामी 28,29 और 30 मई को प्रदेश के सभी जिलों में 26 बल्ड डोनेशन कैंप आयोजित करेगा.

गौरतलब है की प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेत्रत्व में प्रदेश में युवा मोर्चे को एक अलग पहचान मिली है. पिछले कुछ दिनों लगातार वर्चुअल बैठकों का दौर जारी है जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 3000 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय भाजपा के प्रदेश मंत्री अदित्य चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड कुंदन लटवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी ने सभी जिला अध्यक्षों एवं जिलों के प्रभारियों से “सेवा ही संगठन” के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोरोना काल के दौरान 28,29 और 30 मई को लगने जा रहे ब्लड डोनेशन कैंप की जानकारी ली एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। श्री अजेय जी ने कहा पुरे कोविड काल में भारतीय जनता पार्टी ने जो लोगो की सेवा की है। उससे हमारी पार्टी की समाज एक छवि बनी है। उन्होंने कहा आज समाज को पता चल चुका है दूसरी पार्टीयां सिर्फ राजनीति ही करती है देश मे सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है। जो सेवा करने में भी सबसे आगे रहता है।

- Advertisement -

भारतीय युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि युवा मोर्चा संकल्प लेता है कि प्रदेश भर में रक्त की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा हम 28,29 और 30 मई को मदन कौशिक के आह्वान पर प्रदेश भर के सभी जिलों में 26 ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर 3000 यूनिट ब्लड एकत्र करेगें। उन्होंने कहा युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता पीड़ितों की सेवा के लिए हर समय तत्परता से तैयार है कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली और हरजीत सिंह ने किया बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सागर गोयल रवि पाल, सुरेश गढ़िया, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंडोली, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, सुधीर जोशी, दिव्य राणा, , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग, आई टी संयोजक करुण दत्ता और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This