29.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

दा’रू पीकर शादी करने आया दूल्हा, मंडप में ही सो गया, दुल्हन ने फे’रे लेने से किया इनकार

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

शादी-ब्याह को काफी पवित्र बंधन माना जाता है| अग्नि के सामने मंत्रों के साथ 7 फेरे लेने को किसी महत्वपूर्ण पूजा-पाठ से कम नहीं कहा जा सकता| ऐसे में अगर कोई इतने महत्वपूर्ण मौके पर न’शा करके पहुंच जाए, तो घरवालों का भड़’कना बनता है| कुछ ऐसा ही हुआ असम में एक शादी के दौरान, जहां कोई मेहमान नहीं बल्कि खुद दूल्हा ही ट’ल्ली होकर पहुंचा था|

हमारे देश में शादी के दौरान बारातियों को न’शा करते हुए कई बार देखा जाता है और अब तो शादी और रिसेप्शन की पार्टियों में बार का भी ट्रेंड चल पड़ा है| फिर भी कोई ये नहीं चाहेगा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर खुद दूल्हा न’शे में पहुंचे| अगर ऐसा होता है कि नतीजा कुछ ऐसा हो सकता है, जैसा असम की शादी में इस दूल्हे के साथ हुआ|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना असम के नलबाड़ी की है| यहां एक शादी के दौरान दूल्हा इतनी ज्यादा शरा’ब पीकर पहुंचा था कि वो शादी की रस्मों के दौरान बैठ भी नहीं पा रहा था| सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल हो रही हैं| दूल्हे का नाम प्रसेनजीत हालोई बताया जा रहा है, जो रस्मों के बीच में ही फर्श पर लेटा और सो गया| इस दौरान मंडप में मंत्रोच्चार और रीति-रिवाज़ चल रहे थे लेकिन दूल्हा अपनी नींद नहीं रोक सका|

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This