‘अरे भाई, कहना क्या चाहते हो!’ जैसे डायलॉग से मशहूर अभिनेता अच्युत पोतदार अब हमारे बीच नहीं रहे। 18 अगस्त 2025 को उन्होंने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में किया जाएगा।
![]()
फिल्म और टीवी में शानदार सफर
अच्युत पोतदार ने ‘3 इडियट्स’, ‘अर्ध सत्य’, ‘ये दिल्लगी’ जैसी फिल्मों और ‘वागले की दुनिया’, ‘भारत की खोज’, ‘माझा होशिल ना’ जैसे टीवी शोज में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।
View this post on Instagram
सेना, नौकरी और फिर एक्टिंग
फिल्मों में कदम रखने से पहले अच्युत पोतदार रीवा में प्रोफेसर और फिर भारतीय सेना में कैप्टन रहे। 1967 में सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने 25 साल इंडियन ऑयल में नौकरी की। नौकरी के दौरान थिएटर से जुड़कर उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की और 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
![]()
उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।