1200 675 28024719 thumbnail 16x9 nepal
काठमांडू। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार सुबह बड़ा विमानन हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय यात्री समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट भी शामिल हैं।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 11 मिनट पर खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित फेरिचे में हुआ। लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान 47 वर्षीय वसंत कुमार बलरामारामाडु के रूप में हुई है। वह फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार थे। उनका शव लुक्ला के अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं, न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के 49 वर्षीय शैलेश कृष्ण पटेल भी हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें प्रभु हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडू स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा फिशटेल एयर के पायलट रवींद्र प्रजापति और डायनेस्टी एयर के पायलट प्रज्वल केसी भी घायल हुए हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है।
गौरतलब है कि फेरिचे माउंट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले प्रमुख रास्ते पर स्थित है। यह स्थान काठमांडू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पड़ता है। यहां बड़ी संख्या में पर्वतारोही और पर्यटक पहुंचते हैं।
पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों हेलिकॉप्टरों में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और अन्य जानकारियों की जांच में जुटी है।
सोलुखुम्बुमा फिस्टल एयर र एयर डाइनेष्टीको हेलिकोप्टर यसरी ठोक्कियो।👇️ #nepal #BreakingNews #everyoneシ゚ https://t.co/5nGYO8noK2
— Nirmal Prasai🇳🇵 (@NirmalPrasai5) November 3, 2026
” alt=”WordPress Image” class=”aligncenter size-full” style=”max-width: 100%; height: auto; border-radius: 8px; margin: 12px auto; display: block;” />