
गैरसैंण। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच विवाद को लेकर चल रही चर्चाओं पर मंत्री ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सोशल मीडिया पर सुबोध उनियाल की ओर से दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को उन्होंने गलत बताया है। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने साफ कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
![]()
‘मुझे माफी किस बात की मांगनी है?’
विधानसभा सत्र में शामिल होने गैरसैंण पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस मामले में पहले भी अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने माफी मांगने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि इस संबंध में उनकी किसी से बातचीत नहीं हुई है।
मंत्री ने कहा कि यदि दलेर मेहंदी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, तो उन्हें इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। साथ ही कार्यक्रम को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए थी। सुबोध उनियाल ने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी बड़े कलाकार हैं और उनका सम्मान है, इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
मुंबई, महाराष्ट्र: गायक मीका सिंह ने कहा, “आज सुबह ही मेरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात हुई। वे मेरे बड़े भाई और अच्छे दोस्त हैं, और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जब भी मैं देहरादून जाता हूं, वे मुझसे मिलते हैं। उनका स्वभाव बहुत सरल है।उन्होंने दलेर पाजी और मुझसे जिस तरह बात की, वह बेहद विनम्र और शालीन थी। उन्होंने मंत्री की ओर से माफी भी मांगी, जबकि मैंने उनसे कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी…”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 23, 2026
माफी मांगने की खबरों पर फिर लगा विराम
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें प्रसारित हो रही थीं कि सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से बातचीत कर माफी मांग ली है और विवाद समाप्त हो गया है। इन खबरों के बाद मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
हालांकि, मंत्री ने पहले भी माफी मांगने की खबरों से इनकार किया था। अब गैरसैंण में मीडिया के सामने उन्होंने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट करते हुए इन दावों को खारिज कर दिया है।
मुंबई, महाराष्ट्र: गायक मीका सिंह ने कहा, “आज सुबह ही मेरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात हुई। वे मेरे बड़े भाई और अच्छे दोस्त हैं, और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। जब भी मैं देहरादून जाता हूं, वे मुझसे मिलते हैं। उनका स्वभाव बहुत सरल है।उन्होंने दलेर पाजी और मुझसे जिस तरह बात की, वह बेहद विनम्र और शालीन थी। उन्होंने मंत्री की ओर से माफी भी मांगी, जबकि मैंने उनसे कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी…”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 23, 2026
कुंजापुरी पर्यटन मेले के कार्यक्रम से शुरू हुआ था विवाद
सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी के बीच विवाद टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान शुरू हुआ था। कार्यक्रम में दलेर मेहंदी लाइव प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान बैकग्राउंड साउंड ट्रैक के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी।
मामले के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और उन्होंने दलेर मेहंदी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
फिलहाल, सुबोध उनियाल के ताजा बयान से यह स्पष्ट है कि उन्होंने दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सिरे से खारिज किया है। विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच आगे क्या स्थिति बनती है, इस पर नजर बनी हुई है।