

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। युवक क्षेत्र का ही रहने वाला था और अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तबीयत बिगड़ने से कुछ समय पहले युवक ने शक्ति वर्धक गोली खाई थी। हालांकि, गोली खाने और युवक की मौत के बीच किसी तरह का संबंध है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में युवक के साथ मौजूद युवती से पूछताछ की गई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
फिलहाल युवक की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ से मिलने वाले तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
— समाप्त —