काशीपुर: काशीपुर थाना क्षेत्र के धनोरी में नेशनल हाईवे किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस अब युवती की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।