रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री कर्मचारी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, भगवत सिंह राणा मूल रूप से रानीखेत के रहने वाले थे। वह शांति विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। स्थानीय क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
देर रात कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।