उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 379 समूह ‘ग’ पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती अभियान के तहत लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) और कैशियर कम सहायक लेखाकार सहित कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।

आयोग के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 18 से 20 अगस्त के बीच अपने आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे। भर्ती के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
21 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तराखंड सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे—
- हाईस्कूल का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (दोनों तरफ की स्कैन कॉपी)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी: 21 जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
- आवेदन संशोधन: 18 से 20 अगस्त 2026
- लिखित परीक्षा (संभावित): 12 अक्टूबर 2026
किन विभागों में कितनी रिक्तियां?
इस भर्ती में सबसे अधिक 230 पद निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखंड में सहायक लेखाकार के लिए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) में 75, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में 13, अल्मोड़ा कोषागार में 13, नैनीताल कोषागार में 12, उत्तराखंड जल संस्थान में 5, पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में 10 (5 सहायक लेखाकार और 5 कार्यालय सहायक-लेखा), उधम सिंह नगर कोषागार में 5, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में 3, ब्रिडकुल में 3 लेखाकार, रुद्रप्रयाग कोषागार में 3, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशालय में 3, चंपावत कोषागार में 2, बागेश्वर कोषागार में 1 तथा अभियोजन विभाग में 1 पद पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
उत्तराखंड में लेखा संवर्ग की यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।