Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी हिस्से में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। झटके गराश शहर में महसूस किए गए। United States Geological Survey (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।

गराश, Fars Province में स्थित एक प्रमुख शहर है और Gerash County का मुख्यालय है। यह इलाका लारेस्तान क्षेत्र का हिस्सा है और भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। ईरान अरेबियन और यूरेशियन प्लेटों की टक्कर वाले क्षेत्र में स्थित है, जहां जाग्रोस फोल्ड-थ्रस्ट बेल्ट फैली हुई है। इसी कारण यहां 4 से 5 मैग्निट्यूड के भूकंप आम तौर पर आते रहते हैं।
3 मार्च 2026 को आए इस भूकंप ने मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण चर्चा को जन्म दे दिया है। कुछ विश्लेषकों ने इसे संभावित भूमिगत परमाणु परीक्षण से जोड़ने की अटकलें लगाई हैं। हालांकि विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि सामान्यतः अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट से 4.5 या उससे अधिक तीव्रता के झटके दर्ज होते हैं।
अब तक उपलब्ध वैज्ञानिक डेटा इस घटना को प्राकृतिक भूकंप ही बता रहा है। तनावपूर्ण माहौल के बीच ऐसी घटनाओं को लेकर संदेह और अटकलें जरूर बढ़ जाती हैं, लेकिन फिलहाल किसी परमाणु परीक्षण की पुष्टि नहीं हुई है।