देहरादून: ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में 21 फरवरी को हुए हंगामा और तोड़फोड़ मामले में उत्तराखंड पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र डोबाल के अनुसार, आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन विधायक उमेश शर्मा काउ कुछ लोगों के साथ वार्ता के लिए कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में कुर्सियां और अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ की। इस दौरान सरकारी कार्य बाधित हुआ और कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं।
निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने लोक सेवक के कार्य में बाधा, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के क्रम में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
-
अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली (हिस्ट्रीशीटर), निवासी नूनरखेड़ा
-
लक्ष्मण नवानी, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर
-
राकेश थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर
-
अक्षय राणा, निवासी सौंधोवाली
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी थाना रायपुर क्षेत्र के निवासी हैं। मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।