Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
देहरादून: सुभाषनगर में नरेन्द्र टेंट हाउस के प्लाट में रखा टेंट और शामियाने का सामान अचानक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के रिहायशी मकानों तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर विभाग की टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक- नरेन्द्र कुमार, पुत्र शिव प्रसाद) के प्लाट में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे सहित कई सामान जल रहे थे। करीब तीस हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर टीम ने आग फैलने से रोकते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।
इसी बीच बड़ोवाला क्षेत्र के गोरखपुर चौक के पास रजाई और गद्दे की एक दुकान में भी आग लगी। फायर यूनिट ने तुरंत दुकान का शटर तोड़कर आग को बुझाया। दोनों घटनाओं में नुकसान की सूचना है, लेकिन कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।