
उत्तरकाशी। जिले के कमद गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय पूजा नेगी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने शव परिजनों को न सौंपकर खुद उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कमद गांव की निवासी पूजा नेगी के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली, परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के भाई संतोष नेगी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि न्याय दिलाने की बजाय पुलिस परिवार को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि अब वे न्याय के लिए उच्च न्यायालय तक जाएंगे।
पुलिस का कहना है कि मृतक युवती वर्ष 2024 में अपने घर से घर छोड़कर चली गई थी और तब से परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। हाल ही में पुलिस को शव मिला, जिसे लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान और संभावित दुष्कर्म के संकेत मिले हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है।