
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड न्यायिक सेवा में व्यापक फेरबदल किया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कई जजों के स्थानांतरण, पदोन्नति और नई नियुक्तियों का ऐलान हुआ है।
ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में बदलाव
-
इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।
-
नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल का स्थानांतरण कर उन्हें उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल का सचिव नियुक्त किया गया है।
-
नीरज कुमार को इंदु शर्मा की जगह तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।
-
रवि रंजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी को नेहा कुशावाहा की जगह नैनीताल भेजा गया है।
अन्य जिलों में तबादले
-
बीनू गुलयानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को रुड़की (हरिद्वार) में अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) नियुक्त किया गया।
-
शमा परवीन को ऊधमसिंह नगर में चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया।
-
रमेश चंद्र (देहरादून) और मीनाक्षी शर्मा (पुरोला, उत्तरकाशी) को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नति मिली।
-
शालिनी दादर को उत्तरकाशी, सांची अग्रवाल को डोईवाला, शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी, आशीष तिवारी को खटीमा और अवंतिका सिंह चौधरी को रुड़की (हरिद्वार) में नई जिम्मेदारी दी गई।
देहरादून और अन्य जिलों में फेरबदल
-
विवेक शर्मा को पुरोला (उत्तरकाशी), उपाधी सिंघल को रुड़की, इशांक को प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून और हिना कौसर को द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून बनाया गया है।
चमोली में कैम्प कोर्ट का आदेश
हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिया है कि जब तक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग की स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वे हर महीने एक सप्ताह कर्णप्रयाग में कैम्प कोर्ट आयोजित करें।