श्रीनगर: मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर खड़ी और चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना सुबह-सुबह हुई, जिससे किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।