खटीमा के इस्लाम नगर स्थित जामिया सादिया लिलबनात की ओर से पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बालिकाओं की दीन और दुनियावी तालीम को बेहद जरूरी बताते हुए इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा देकर ही उन्हें आत्मनिर्भर और समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि आने वाली पीढ़ी ज्ञान, संस्कार और समझ के साथ आगे बढ़ सके।
सम्मेलन के दौरान छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस मौके पर आलिमा फाजिला शाहीना खातून, रुकैया खानम, खुशनुमा, फातिमा, कहकशा, अंजुम समेत कई शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।