
जब भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों पर हमला कर रही थी, ठीक उसी वक्त देश के भीतर कुछ गद्दार, दुश्मनों को खुफिया जानकारी पहुंचा रहे थे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारत में यूट्यूबर, छात्र, सिक्योरिटी गार्ड और ड्रग तस्करों को पैसे, प्यार और लालच के जरिए अपना एजेंट बना लिया। बीते 15 दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ऐसे 12 जासूसों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसने सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।
पंजाब बना जासूसी नेटवर्क का अड्डा, 6 गिरफ्तार
ISI की साजिश का सबसे बड़ा जाल पंजाब में फैला था।
-
4 मई को अमृतसर से फलकशेर मसीह और सूरज मसीह को पकड़ा गया।
दोनों ने भारतीय सेना की छावनियों और बॉर्डर एरिया की जानकारी पाकिस्तान को दी थी। -
ये दोनों हरप्रीत उर्फ पिट्टू के जरिए ISI के संपर्क में आए थे।
-
11 मई को मालेरकोटला से गजाला और यामीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया।
गजाला को ISI एजेंट दानिश ने शादी का झांसा देकर फंसाया। वह एजेंटों तक पैसे पहुंचाती थी। -
13 मई को गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को पकड़ा गया।
इनका काम सीमावर्ती इलाकों और सैनिक गतिविधियों की जानकारी भेजना था।
पुलिस के अनुसार दोनों पहले ड्रग्स तस्करी में भी शामिल थे।
हरियाणा से 5 एजेंट दबोचे गए, पढ़ा-लिखा स्टूडेंट भी शामिल
हरियाणा में भी ISI की गहरी घुसपैठ सामने आई।
-
15 मई को पानीपत से नौमान इलाही नामक युवक को गिरफ्तार किया गया।
वह ISI एजेंटों को संवेदनशील जानकारी दे रहा था। -
16 मई को कैथल से पोस्ट ग्रेजुएट देवेंद्र सिंह को पकड़ा गया।
वह 2023 में पाकिस्तान गया था और वहीं चार पाक एजेंटों के संपर्क में आया था।
पुलिस को शक है कि वह हनीट्रैप में फंसा था। -
इसके अलावा नूंह से अरमान और नीम-हकीम मोहम्मद तारीफ भी गिरफ्तार किए गए।
तारीफ ने माना कि उसने एक पाक अधिकारी को सिम कार्ड उपलब्ध कराया था।
सबसे बड़ा नाम: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा
16 मई को हिसार से यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया।
-
वह ‘Travel with JO’ नाम से चैनल चलाती है, जिसके 3.7 लाख सब्सक्राइबर हैं।
-
उसने “Indian Girl in Pakistan” और “Exploring Lahore” जैसे वीडियो अपलोड किए थे।
-
पुलिस जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाले दानिश के संपर्क में थी।
-
उसे ISI भारत विरोधी नैरेटिव फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रही थी।
-
वह पाकिस्तान और चीन की यात्राएं भी कर चुकी है। फिलहाल वह 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।
उत्तर प्रदेश से भी एक एजेंट गिरफ्तार
रामपुर (यूपी) से शहजाद को गिरफ्तार किया गया है, जो सीमा पार तस्करी और खुफिया जानकारी देने के आरोप में पकड़ा गया।
-
वह मसालों और कॉस्मेटिक उत्पादों की तस्करी में भी शामिल था।
-
पुलिस को उसके ISI कनेक्शन के सबूत मिले हैं।
देश के भीतर ही बैठे थे दुश्मन, कई और संदिग्ध एजेंसियों के रडार पर
इन गिरफ्तारियों से साफ है कि ISI ने भारत के भीतर पैसे, हनीट्रैप और लालच का इस्तेमाल कर गुप्त जानकारियां पाने का पूरा जाल बिछाया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक अभी कई और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।