Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
देहरादून (उत्तराखंड)। Rashtriya Swayamsevak Sangh के सरसंघचालक Mohan Bhagwat दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंच चुके हैं। प्रवास के दौरान वे समाज के प्रमुख नागरिकों, बुद्धिजीवियों और पूर्व सैनिकों के साथ विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देहरादून में भी जन गोष्ठी, बौद्धिक बैठकें और विशेष संवाद सत्र आयोजित किए गए हैं।
प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि वर्ष 1925 में स्थापित संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रवेश किया है। इस अवसर पर आगामी वर्षों की कार्ययोजना, लक्ष्यों और संगठन विस्तार पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ उत्सव की बजाय विचारों और संगठनात्मक विस्तार को प्राथमिकता देता है।
उत्तराखंड में संघ का संपर्क 13 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंच चुका है। 11 हजार गांवों में 2600 टोलियों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया है। राज्य में 712 मंडलों और 639 बस्तियों को मिलाकर कुल 1300 इकाइयों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
22 फरवरी को जन गोष्ठी तथा 23 फरवरी को पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम गढ़ी कैंट स्थित कल्चरल हॉल में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त खंड और नगर स्तर पर भी विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों और पूर्व अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं।