
पबजी खेलने की शौकीन हिमांचल प्रदेश से भागी दो लड़कियों को हिमाचल पुलिस ने चमोली जिले के ग्वालदम से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घर से फरार दोनों सगी बहने कांगड़ा जिले के बैजनाथ की बताई जा रही है। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़कियों के भाई ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी। हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों बहनें ग्वालदम में ठहरी हुई है।
परिजनों ने दोनों बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी। जिसके बाद हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की दोनों बहनें ग्वालदम में ठहर रही। वही ग्वालदम में पहुंच कर दोनों बहनों एक नेपाली मूल की महिला के घर से पकड़ कर लाया गया। दोनों बहनों के पास से नकदी और गहने बरामद किए गए। दोनों बहनों ने बताया की उन दोनों को एक ही लड़के से प्यार हुआ था जोकी वह नेपाली मूल का और दोनों उस लड़के से शादी करना चाहती थी।
हिमाचल पुलिस सुरजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों बहनों में से एक ने नेपाली मूल के ग्वालदम में रहने वाले लड़के से फोन पर ही दोस्ती की हुई थी और दोनों ही शादी करने के लिए बीते कुछ दिन पहले थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे लेकिन लड़का नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नही हो सकी दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट पर हिमाचल पुलिस ने सही सलामत ग्वालदम से दोनों बहनों को हिमाचल ले आए है