उत्तराखंड में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ी जिलों में मूसलाधार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जन-धन को गंभीर नुकसान हुआ। हालात का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम शाम 4:15 बजे आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने का है।

देहरादून में अधिकारियों संग रणनीतिक चर्चा
निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री शाम 5:00 बजे देहरादून में एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य और केंद्र सरकार के वे अधिकारी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा किया था।
कल प्रस्तावित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के उत्तराखंड आगमन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक की तैयारियों का आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के… pic.twitter.com/on2HwiyJZW
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 10, 2025
उत्तर प्रदेश दौरे के बाद उत्तराखंड पहुंचेंगे मोदी
गुरुवार को पीएम मोदी पहले उत्तर प्रदेश जाएंगे। वाराणसी में सुबह 11:30 बजे वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेज़बानी करेंगे, जो 9 से 16 सितंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। इसके बाद वे उत्तराखंड रवाना होंगे।
उत्तराखंड की आपदाएं: धराली से थराली तक तबाही
-
धराली, उत्तरकाशी (5 अगस्त): खीरगंगा गाड़ में आई बाढ़ ने धराली बाजार को मलबे में तब्दील कर दिया। होटल, दुकानें और घर पूरी तरह नष्ट हो गए। कई लोग अब भी लापता हैं।
-
पौड़ी गढ़वाल (6 अगस्त): भारी बारिश और भूस्खलन ने ग्राम सैंजी और रैदुल समेत कई गांवों में मकान और खेती की जमीन तबाह कर दी।
-
थराली, चमोली (23 अगस्त): अतिवृष्टि और लैंडस्लाइड से एक युवती की मौत हुई और एक व्यक्ति लापता हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने खुद राहत कार्यों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री का यह दौरा आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।