रामनगर: विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी विधानसभा और जनपद नैनीताल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 के आयोजन के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही राज्य योजना के अंतर्गत पशु चिकित्सालय नैनीताल के भवन निर्माण को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि कालाढूंगी–कोटाबाग क्षेत्र में कुल 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं पर काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचा मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 380.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मन की बात कार्यक्रम में घोड़ा लाइब्रेरी के कार्यों की सराहना की। समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार, जिन्होंने मन की बात के माध्यम से उत्तराखंड से जुड़े नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देश के साथ साझा किया।”… pic.twitter.com/H0T3trM1Ep
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
उन्होंने बताया कि निगम नल वाला मार्ग के पुनर्निर्माण और शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक नए मार्ग निर्माण के लिए 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया। राज्य योजना के तहत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी पुल के निर्माण हेतु 319.20 लाख रुपये की योजना शुरू की गई है। वहीं हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड और डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए 2374 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास किया गया।
“आज के अवसर पर जनपद नैनीताल के समग्र विकास हेतु ₹114 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। सभी जनपदों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।” : माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/9Sh2GBWFSo
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
अन्य योजनाओं में विधानसभा कॉलोनी का रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग, ग्राम फूलचौड़ में मैन तुलसी विहार मार्ग, काठगोदाम और हल्द्वानी क्षेत्र की 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, फेंसिंग और मैदान के समेकन कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दिला रहे हैं।
“हमारी सरकार मानसखंड परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न पौराणिक मंदिरों का शिलान्यास एवं विकास कार्य सुनिश्चित कर रही है। इससे उत्तराखंड के आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिली है, जिसके मूल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष ऊर्जा और प्रेरणा है।” : माननीय… pic.twitter.com/uZNVFbmsvb
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्रेरणा से शुरू की गई शीतकालीन यात्रा ने उत्तराखंड को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ और ‘एक जिला, एक मेला’ की अवधारणा से पर्यटन को वर्षभर गति मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक और व्यावहारिक बना रही है। देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू करते हुए, सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें अनिवार्य की गईं तथा राजकीय व सहायता… pic.twitter.com/tRQuyTak2J
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025
कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में कानून से ऊपर कोई नहीं है और अतिक्रमण या कानून उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।