देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ नामक दुकान को लेकर हुए विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मामले में चर्चित दीपक कुमार कश्यप उर्फ मोहम्मद दीपक से दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें साहस और एकता की मिसाल बताया।

राहुल गांधी ने लिखा, “हर इंसान, एक समान — यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान।” उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में ऐसी ही एकता और साहस की भावना होनी चाहिए। इससे पहले भी राहुल गांधी ने दीपक को “भारत का हीरो” बताते हुए संविधान और इंसानियत के पक्ष में खड़े होने की सराहना की थी।
View this post on Instagram
विवाद की पृष्ठभूमि
मामला उत्तराखंड के कोटद्वार (जनपद पौड़ी गढ़वाल) का है, जहां ‘बाबा’ नाम से एक कपड़ों की दुकान संचालित होती है। 26 जनवरी को कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की। उनका कहना था कि क्षेत्र में स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, ऐसे में इस नाम का उपयोग विवादित है।

घटना के दौरान पास में जिम संचालित करने वाले दीपक कुमार कश्यप ने दुकानदार का समर्थन किया और कहा कि दुकान का नाम नहीं बदला जाएगा। बहस के दौरान उन्होंने स्वयं को “मोहम्मद दीपक” बताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।
उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं।
दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं – उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं।
वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।
संघ परिवार… pic.twitter.com/c1D4VHV5XO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2026
इसके बाद विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए गए और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब राहुल गांधी की मुलाकात के बाद यह प्रकरण फिर से सुर्खियों में है। कांग्रेस इसे सामाजिक सौहार्द और समानता का प्रतीक बता रही है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं जारी हैं।
