
नई दिल्ली। रेलवे कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ₹1,866 करोड़ के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई। यह बोनस 78 दिनों के वेतन के बराबर होगा और देशभर के 10.90 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह बोनस कर्मचारियों की मेहनत और उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को नकद लाभ मिलेगा, जो त्योहारों के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
कौन-कौन होंगे लाभान्वित?
सरकार के अनुसार, यह बोनस रेलवे के सभी प्रमुख पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें शामिल हैं:
-
ट्रैक मेंटेनर
-
लोको पायलट
-
ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
-
स्टेशन मास्टर
-
सुपरवाइजर
-
टेक्नीशियन और टेक्नीशियन हेल्पर
-
पॉइंट्समैन
-
मिनिस्ट्रियल स्टाफ
-
अन्य ग्रुप C और D कर्मचारी
इस वर्ष बोनस की अधिकतम सीमा प्रति कर्मचारी ₹17,951 तय की गई है।
रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।आज कैबिनेट में माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस अप्रूव किया। 78 दिन का ₹1866 करोड़ का बोनस रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा। करीब 10.90 लाख कर्मचारियों को इसका बेनिफिट मिलेगा: केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw जी pic.twitter.com/tyjuaNRU02
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 24, 2025
त्योहारी सीजन से पहले मिला तोहफा
यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। खुदरा व्यापारियों को भी हाल ही में GST दरों में कटौती से बेहतर बिक्री की उम्मीद है। ऐसे में रेलवे कर्मचारियों को यह बोनस न केवल आर्थिक संबल देगा बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाएगा।