
जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय मलिक ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।
सत्यपाल मलिक के निधन की पुष्टि X हैंडल से
उनके निधन की जानकारी उनके आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से दी गई, जिसमें लिखा गया –
“पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे।”
पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें।#satyapalmalik
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) August 5, 2025
अस्पताल से खुद साझा की थी तबीयत खराब होने की जानकारी
कुछ समय पहले, मई महीने में, मलिक ने अपने X अकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर दिख रहे थे। साथ ही उन्होंने लिखा था –
“मेरे बहुत से शुभचिंतकों के कॉल आ रहे हैं, लेकिन मेरी तबीयत इतनी खराब है कि मैं किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हूं। मैं RML अस्पताल, दिल्ली में भर्ती हूं।”
नमस्कार साथियों।
मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं।अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हू। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब… pic.twitter.com/yTWGxuHkyC— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) May 22, 2025
11 मई को अस्पताल में भर्ती, किडनी की समस्या से थे परेशान
सत्यपाल मलिक को 11 मई को पेशाब से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनी की हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में भी रखा गया था।
सत्यपाल मलिक का राजनीतिक सफर
-
24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत में जन्मे मलिक ने अपना राजनीतिक सफर भारतीय क्रांति दल से शुरू किया।
-
वे बाद में कांग्रेस, जनता दल, लोक दल, समाजवादी पार्टी से होते हुए भाजपा में शामिल हुए।
-
1980 से 1989 तक राज्यसभा सदस्य रहे और फिर 1989 में अलीगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए।
-
उन्हें 2017 में बिहार, 2018 में जम्मू-कश्मीर, 2019 में गोवा, और 2020 में मेघालय का राज्यपाल बनाया गया।
दुष्यंत चौटाला ने जताया शोक
पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे हमेशा जनहित की बात निर्भीकता से रखते रहे। जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सार्वजनिक जीवन में सादगी को सादर नमन करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।… pic.twitter.com/32ODPqDZKm
— Dushyant Chautala (@Dchautala) August 5, 2025
जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने X पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने एक निडर और सच्चे नेता को खो दिया है।