Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
चंपावत दौरे से लौटने के बाद Pushkar Singh Dhami शुक्रवार शाम अपने गृह क्षेत्र Khatima पहुंचे, जहां रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में उन्होंने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और पूरे मैदान में उत्साह व उमंग का माहौल दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री ने जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक कुमाऊंनी होली, शास्त्रीय होली तथा थारू जनजाति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बच्चों के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा उनका घर है और यहां के लोग उनका परिवार हैं। उन्होंने होली को सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने खटीमा को सर्वधर्म समभाव की मिसाल बताते हुए कहा कि यहां सभी समुदाय मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) का भी उल्लेख किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री चंपावत जिले के लोहाघाट में एक दिवसीय दौरे पर थे, जहां से लौटकर वे सीधे खटीमा पहुंचे।