
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर बड़ा आरोप लगाया है।
दुबे ने लिखा,
“राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार ने हमेशा अमेरिका के सामने सिर झुकाया है। नेहरू जी ने 1963 में ओडिशा का चरबतिया एयरपोर्ट अमेरिका को दे दिया। गुलामी और देश बेचने की मानसिकता ने भारत को पाकिस्तान की राह पर लाकर खड़ा कर दिया। इस काले अध्याय को जानकर मन विचलित और व्यथित है।”
उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक अमेरिकी गोपनीय दस्तावेज भी साझा किया है, जिसे वे इस दावे का प्रमाण बता रहे हैं।
“डूब मरो कांग्रेसी” – एक दिन पहले भी हमला
निशिकांत दुबे ने एक दिन पहले भी X पर कांग्रेस को निशाना बनाते हुए लिखा था,
राहुल गांधी जी और कांग्रेस के परिवार का अमेरिका के आगे सरेंडर
नेहरु जी ने 1963 में हमारे उड़ीसा का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को दे दिया
ग़ुलामी और देश बेचने ,तोड़ने की मानसिकता ने हमें पाकिस्तान की तरह अमेरिका के सामने खड़ा कर दिया
यह काला अध्याय मन विचलित भी है,व्यथित भी pic.twitter.com/05e4Tf2ZRL— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 15, 2025
“डूब मरो कांग्रेसी! यह अमेरिका की सरकार का गोपनीय दस्तावेज है, जो 2013-14 में सार्वजनिक हुआ था।”
उन्होंने दावा किया कि इसमें कांग्रेस सरकार के अमेरिका से हुए पुराने समझौतों का ज़िक्र है, जिनका असर आज भी भारत के कई हिस्सों पर हो रहा है।
नेहरू पर गंभीर आरोप: न्यूक्लियर जनरेटर से पूर्वोत्तर भारत को नुकसान
डूब मरो कॉंग्रेसी यह अमेरिका की सरकार का गोपनीय दस्तावेज है जो 2013-14 में जनता के सामने आया
1. उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश,बिहार,झारखंड,बंगाल,सिक्किम,असम में कैंसर,दमा,टीबी,डायबिटीज़ का ज़िम्मेदार नेहरु जी अमेरिका का समझौता है
2. 1962 में नेहरु जी के साथ हिमालय पर न्यूक्लियर… pic.twitter.com/7Ljx2dfENJ— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 14, 2025
सांसद दुबे ने दो दस्तावेज शेयर करते हुए निम्नलिखित चार गंभीर आरोप लगाए:
-
पूर्वोत्तर भारत में बीमारियों के पीछे नेहरू-अमेरिका समझौता:
उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम और असम में कैंसर, अस्थमा, टीबी और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण 1960 के दशक में अमेरिका के साथ हुआ एक गुप्त समझौता है। -
1962 में हिमालय पर न्यूक्लियर जनरेटर लगाने की डील:
नेहरू सरकार ने अमेरिका के साथ मिलकर हिमालय में न्यूक्लियर डिवाइस लगाने की योजना बनाई थी। -
CIA और CBI का रिश्ता:
1963-65 में सीबीआई गठन के बाद पहला मामला CIA से जुड़ा हुआ था। -
अब भी सक्रिय न्यूक्लियर डिवाइस:
दुबे का दावा है कि वह जनरेटर आज भी मौजूद है और पूर्वी भारत के पर्यावरण व स्वास्थ्य को बर्बाद कर रहा है।
अपनी पोस्ट के अंत में दुबे ने लिखा,
“भगवान इस देश की रक्षा करें।”