
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें IAS, PCS, IFS और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं। कुल 23 IAS, 11 PCS और 4 सचिवालय अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।
इन IAS और PCS अधिकारियों के तबादले (सोर्स- उत्तराखंड शासन)
मुख्य IAS बदलाव:
-
दिलीप जावलकर, बीवीआरसी पुरुषोत्तम और चंद्रेश यादव से क्रमशः ग्राम विकास, मत्स्य निदेशक और सचिव पंचायती राज पदों से जिम्मेदारी हटाई गई।
-
रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त खाद्य का चार्ज मिला।
-
धीराज गर्ब्याल को सचिव ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग बनाया गया।
-
ललित मोहन रयाल को नैनीताल जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त चार्ज मिला।
-
गौरव कुमार को चमोली का जिलाधिकारी, आशीष कुमार भटगाई को पिथौरागढ़ जिलाधिकारी और आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर जिलाधिकारी बनाया गया।
वन एवं अन्य विभागीय अधिकारी:
-
पराग मधुकर को विशेष सचिव पंचायती राज नियुक्त किया गया।
-
हिमांशु खुराना को अपर सचिव वन बनाया गया।
-
अनुराधा पाल से अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी हटाई गई।
सचिवालय और PCS अधिकारियों में बदलाव:
-
मायावती ढकरियाल को अपर सचिव भाषा एवं निदेशक भाषा संस्थान बनाया गया।
-
संतोष बडोनी को सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बनाया गया।
-
PCS अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, ललित नारायण मिश्र को CDO हरिद्वार और जयवर्धन शर्मा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया।
5 जिलों के डीएम बदले गए:
नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा।
सरकार ने यह फेरबदल राज्य के प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है। लंबे समय से चर्चा में रहे अफसरों के तबादले अब औपचारिक रूप से पूरे हुए हैं।