जसपुर: नगर क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि जीजीआईसी के सामने वाले मार्ग पर श्मशान घाट के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव की शिनाख्त मृतक के पास मिले आधार कार्ड से की, जिसमें उसका नाम शफात नबी (38 वर्ष) निवासी मोहल्ला दिल्ला सिंह दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।