14.7 C
Dehradun
Saturday, April 1, 2023

उत्तराखण्ड की दिव्यांग एथलीट गरिमा जोशी ने हासिल किए 2 स्वर्ण पदक

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

हुनर और काबिलियत के आगे परिस्थितियां कभी मायने नहीं रखती। अगर आप में कुछ हासिल करने का जोश जूनन और जज्बा है तो विषम से विषम परिस्थितियां भी आपके आगे घुटने टेकने को मजबूर हो जाती है। इस बात को आजकल उत्तराखण्ड युवा कल्याण, प्रारद एवं खेल उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023 में दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा एक बार फिर सही साबित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अब दिव्यांग एथलीट गरिमा जोशी ने सही साबित कर दिखाया है। जी हां… गरिमा ने दिव्यांग वर्ग की पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड मैडल हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 29 दिसंबर 2022 को किया गया था, जिसमें 21 व 22 फरवरी 2023 को दिव्यांग वर्ग की पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गरिमा जोशी ने 2 गोल्ड मैडल Javelin Throw and Discus Throw में हासिल किए हैं। बताते चलें कि मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के छतगुल्ला गांव निवासी गरिमा जोशी इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए।

हालांकि 31 मई 2018 को बंंगलूरु में अभ्यास के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वह व्हीलचेयर पर आ गई बावजूद उन्होंने इससे हार नहीं मानी। वर्तमान में भी वह व्हील चेयर के सहारे न केवल तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं बल्कि शानदार प्रदर्शन कर क‌ई पदक अपने नाम कर रही है। बीते वर्ष इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भी उन्होंने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए थे।

- Advertisement -
जी 20 में शामिल होने विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुँचे।जहाँ संस्कृति विभाग की...

Latest News

More Articles Like This